ताज़ा खबरेंभारत

18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,424 ब्लैक फंगस के मामले दर्ज; इसमें 55 प्रतिशत मरीजों को डायबिटीज : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस की दस्तक लोगों की चिंताए बढ़ा दी है। ये चिंता इसीलिए भी ज़ाहिर है क्योंकि ब्लैक फंगस देश के 18 राज्यों में पैर फैला चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया है कि आज सुबह तक म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) 18 राज्यों में अपनी जड़ें जमा चुका है और अब तक देशभर में 5424 मामले दर्ज किए गए हैं।इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने यह भी बताया है कि इन मरीजों में से 55 फीसदी मरीज शुगर पेसेंट हैं।

जाने कितने राज्यों में आये कितने मामले।

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि आज सुबह तक देश के 18 राज्यों में ब्लैक फंगस के 5424 मरीज मिले हैं। गुजरात में 2165, महाराष्ट्र में 1188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5424 मामलों में से 4556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था, जबकि 55 फीसदी मरीजों को डायबिटीज था।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस को कई राज्यों ने महामारी घोषित कर दिया है। जानकारों के मुताबिक, ब्लैक फंगस को रोकने के लिए स्टेरॉयड का विवेकपूर्ण उपयोग और ब्लड शुगर को नियंत्रित करना आवश्यक है।

जिनका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं, उनको खतरा ज्यादा

इस बीच, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा है कि ब्लैक फंगस कोविड से पहले भी था। मेडिकल से जुड़े छात्रों को इस बारे में बताया गया था कि ये डायबिटीक मरीजों को होता है, जिनका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहत। उन्हें इस इन्फेक्शन से खतरा ज्यादा होता है। कंट्रोल से बाहर डायबिटीज के साथ-साथ कुछ दूसरी बीमारियां भी ब्लैक फंगस का कारण बन सकती हैं।

जानें किन लोगों को होता है ज़्यादा खतरा।

डॉ पॉल ने बताया कि जिनका शुगर लेवल 700 से 800 पहुंच जाता है जिसको डायबिटीक कीटोएसीडोसिस भी कहा जाता है, उन्हें ब्लैक फंगस का खतरा हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी ऐसी स्थिति में इसकी चपेट में आ सकता है। वहीं एम्स के डॉ निखिल टंडन ने कहा है कि स्वस्थ लोगों को इस संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, केवल उन्हीं लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है।

पाजिटिविटी रेट और मौतों के आकड़ों के बारे में भी दी जानकारी।

इधर कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप।

बैठक में डॉ. हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button