ताज़ा खबरें

17 अगस्त को देश के कोने-कोने में कांग्रेस लगाएगी ‘महंगाई चौपाल’ सरकार की गलत नीतियों पर उठाए जाएंगे सवाल

17 अगस्त को देश के कोने-कोने में कांग्रेस लगाएगी ‘महंगाई चौपाल’, सरकार की गलत नीतियों पर उठाए जाएंगे सवाल

 

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सवाल उठा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस महंगाई के मद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस देश में महंगाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है। गुरुवार को पार्टी ने कहा कि 17 से 23 अगस्त के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्‍य स्‍थानों पर ‘मंहगाई चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। इसका समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली के साथ होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर ‘महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी और भाजपा सरकार पर उसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव बढ़ाएगी।

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस आंदोलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हताश होकर कांग्रेस के पांच अगस्त के आंदोलन को ‘काला जादू’ बताने का प्रयास किया। यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button