ताज़ा खबरें

13 मई को होगी देश में चौथे चरण की वोटिंग, 9 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश के 96 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

13 मई को होगी देश में चौथे चरण की वोटिंग, 9 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश के 96 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

देश में लोकसभा चुनावों की तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है और चौथे चरण की वोटिंग की तैयारी हो रही है। कल यानी 13 मई को देश में चौथे चरण के मतदान किए जाएंगे। बता दें कि यह मतदान 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर होने है।

लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।

बता दें कि इस चरण में कई बड़ी हस्तियां मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। आइये जानते हैं कि इस चौथे चरण में कौन कौन सी हस्तियां मैदान में उतरी हैं।

मैदान में उतरी यह बड़ी हस्तियां- 

 

  • गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के बेगुसराय से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन की तरफ से भाकपा के अवधेश कुमार राय चुनावी मैदान में हैं।
  • महुआ मोइत्रा: टीएमसी ने बंगाल के कृष्णानगर सीट से महुआ मोइत्रा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा की तरफ से राजमाता अमृता राय चुनावी मैदान में हैं।
  • अखिलेश यादव: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने इस सीट से उनके खिलाफ सुब्रत पाठक को उम्मीदवार बनाया है।
  • अर्जुन मुंडा: झारखंड की खूंटी सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया है।
  • शत्रुघ्न सिन्हा: अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ भाजपा ने यहां से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है।
  • असदुद्दीन ओवैसी: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने यहां से माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीआरएस ने इस सीट गद्दाम श्रीनिवास यादव और कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को उम्मीदवार बनाया है।
  • यूसुफ पठान और अधीर रंजन चौधरी: टीएमसी ने बहरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अधीर रंजन चौधरी चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने इस सीट से निर्मल कुमार को मैदान में उतारा है।
  • वाईएस शर्मिला: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस के टिकट पर कडप्पा से चुनाव लड़ रही हैं। वाइएसआरसीपी ने उनके खिलाफ वाइएस अविनाश रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि 7 चरणों में देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है। जिसके बाद चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button