राजनीति

LG अभिभाषण के बीच नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित 11 AAP MLA सस्‍पेंड

दिल्‍ली विधानसभा में आज उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना के भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर बवाल काटा. जिसे देखते हुए स्‍पीकर वीके सक्‍सेना ने एक-एक कर विपक्ष की नेता आतिश सहित 11 आप विधायकों को सदन से सस्‍पेंड कर दिया. एलजी ने इस दौरान कहा कि दिल्‍ली की सड़कों के सुधारा जाएगा. दिल्ली में राजस्व को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

 

दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है.

वीके सक्‍सेना ने कहा कि सरकार की प्रमुखता सड़कों के सुधार को लेकर होगी. सरकार का प्रयास होगा कि दिल्ली में राजस्व को बढ़ाया जाए ताकि योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध हो. रोजगार को बढ़ाने वाली योजनाओं को लागू किया जाएगा. मेरी सरकार सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी. सरकार पारदर्शिता लागू करने और समयबदिता को लागू करने के लिए जोर देगी. सरकारी व्यवस्था और प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी. पीएम मोदी आयुष्मान भारत दिल्ली वासियों के कल्याण के लिए विकसित दिल्ली के लिए काम किया जाएगा. मेरी सरकार ने दिल्ली की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू कर दिया. प्रत्येक लाभार्थी को 10 लाख का मुक्त इलाज प्राप्त हो सके, हर गरीब महिला को ₹2500 दिए जाएंगे, गर्भवती महिला को 21000 की आर्थिक मदद और पोषण किट दी जाएगी.

 

LG वीके सक्‍सेना ने सदन में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना पुनरुद्धार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कलियों का नियमित करना शामिल है. इसके अलावा लोगों को स्वच्छ जल दिया जाएगा, साथ ही विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को लागू किया जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button