ताज़ा खबरें

10 राज्यों की 31 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज, सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग

10 राज्यों की 31 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज, सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग

देश के 10 राज्यों में की 31 विधानसभा और केरल की एक लोकसभा सीट वायनाड पार आज यानी बुधवार को वोटिंग हो रही है। यह मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। कुछ सीटों पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीता, और कुछ सीटें विधायकों की मृत्यु के कारण खाली हो गई।  प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, जिससे यह चुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

बता दें कि 10 राज्यों की इन 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के सांसद बनने, 2 के निधन और 1 के दलबदल से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें 4 सीटें SC और 6 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। 31 में से 18 सीटें विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक ने जीती थीं। कांग्रेस के पास 9 सीटें थीं। वहीं, NDA ने 11 सीटें जीती थीं। इनमें से 7 विधायक भाजपा के थे। 2 विधायक अन्य दलों के थे।

इन राज्यों की इतनी सीटों पर हो रहा यही उपचुनाव 

मध्य प्रदेश- 2

बिहार- 4

राजस्थान-4

सिक्किम-2

असम -5

गुजरात-1

कर्नाटक-3

छत्तीसगढ़-1

पश्चिम बंगाल- 6

मेघालय-1

केरल- 1 (लोकसभा)

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button