भारत
जम्मू कश्मीर के त्राल में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. इसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया है. दो आतंकियों के अभी भी मौजूद होने की खबर है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार सुबह एक्स पर पोस्ट शेयर कर एनकाउंटर की जानकारी दी. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”अवंतीपोरा के नाडेर, त्राल इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर शुरू कर दिया है.” सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है. वे और भी जगह पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों के मौजूद होने की खबर है.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





