7 अगस्त से शुरू होगी राकेश झुनझुनवाला की ‘Akasa Airlines’ की पहली कमर्सिअल उड़ान

7 अगस्त से शुरू होगी राकेश झुनझुनवाला की ‘Akasa Airlines’ की पहली कमर्सिअल उड़ान
एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर। अगले महीने से राकेश झुनझुनवाला की ‘अकासा एयरलाइन्स’ की शुरुआत हो रही है। एयरलाइन अकासा एयर ने आज यानी शुक्रवार को जानकारी दी कि वह बोइंग 737 मैक्स विमान का उपयोग कर 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी पहली कमर्शियल उड़ान शुरू करेगी।
एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है, जो 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर संचालित होगी, साथ ही 28 साप्ताहिक उड़ानों पर यह 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर संचालित होगी।
We’re bringing you closer to Your Sky, starting with these destinations!
Book now at https://t.co/T1AycoDR3T or download our app on Play Store.#ItsYourSky pic.twitter.com/PYqLZwG6vz
— Akasa Air (@AkasaAir) July 22, 2022
कंपनी दो 737 मैक्स विमानों के साथ कार्मर्शियल परिचालन शुरू करेगा। बोइंग ने एक मैक्स विमान की डिलीवरी की है और दूसरे की डिलीवरी इस महीने के अंत में होने वाली है। अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, ‘हम मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ परिचालन शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हम मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ परिचालन शुरू करते हैं।” उन्होंने कहा, “हम अपने नेटवर्क को फेजवाइज बढ़ाएंगे। अधिक शहरों को कनेक्ट करेंगे।





