ताज़ा खबरेंभारत

हैवानियत : बिहार के मधुबनी में बकरी चराने गई नाबालिग दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म, वारदात के बाद फोड़ी दोनों आँखे

दुष्कर्म की घटने से भारत आये दिन शर्मसार होता है। लेकिन बिहार के मधुबनी जिले में एक दुष्कर्म का एक मामला मानवता से आपका विश्वास उठा देगा। दरअसल यहाँ मंगलवार को एक दरिंदे ने एक दिव्यांग लड़की के साथ रेप करने के बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। दरिंदे ने अपनी हैवानियत के बाद लड़की की दोनों आंखों में लकड़ी की छड़ी दबा दी, जिससे वो उसकी पहचान नहीं कर सके।

कथित तौर से 15 साल की है नाबालिक, गूंगी को बहरी भी थी।

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वह बोल नहीं सकती है। इसके अलावा वो सुन भी नहीं सकती थी। केवल वह अपराधियों को देख कर ही पहचान सकती थी। अब शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ डाली। बता दे सभी अपराधी गांव के ही हैं।

कब हुआ हादसा।

बता दे रेप पीड़िता गूंगी है और ये घटना उस समय हुई जब वो हरलाखी गांव के पास मंगलवार दोपहर मवेशी चराने के लिए खेतों में गई थी। दरिंदा लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और रेप करने के बाद वहां से भाग गया।

ये भी पढ़े : बरेली : बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया युवती का बलात्कार, अश्लील वीडियो भी बनाकर किया वायरल

जिला अस्पताल में इलाज के बाद भेजा दरभंगा मेडिकल कॉलेज, हालत गंभीर।

मधुबनी जिला अस्पताल में इलाज के बाद रेप पीड़िता को दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है। पीएचसी उमगांव में पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि रेप पीड़िता की हालत गंभीर है। साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि उसकी एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आई है।

मासूम का पिता करता है मजदूरी।

फिलहाल इस घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। रेप पीड़िता के परिजनों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा देने के साथ सरकार की ओर से पीड़िता के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए। बता दे रेप पीड़िता 10वीं की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

बहरहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button