हैदराबाद: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

हैदराबाद: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला, पढ़ें
हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि देश के 10 प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। इनमें तेलंगाना की हैदराबाद विधानसभा भी है।
तेलंगाना: हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। https://t.co/ARvcPEd6ee pic.twitter.com/nnHVJXXMad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
दरअसल, भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने एक वीडियो में मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए बैठी महिलाओं के वोटर आईडी चेक करती तथा कुछ महिलाओं से उनका बुर्का हटवाती हुईं नजर आयी।
वीडियो हैदराबाद के पुराने शहर के एक मतदान केंद्र का बताया जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा भी पोस्ट किया गया है।न्यूज़ एजेंसी ने वीडियो ट्वीट करते हे लिखा कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया।
#WATCH तेलंगाना: हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। #LokSabhaElections2024 के चौथे चरण का मतदान जारी है। pic.twitter.com/wWGbFN59WG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024





