ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश: मनाली में बादल फटने से आयी बाढ़, मची भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश: मनाली में बादल फटने से आयी बाढ़, मची भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। बाद के चलते शहर मेंभारी तबाही का मंजर देखने को मिला। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ के चलते पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है। बाढ़ से धनी राम सहित खिमी देवी के घर भाग बह गया है जबकि सुरेश के घर को नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को मनाली में भारी बारिश हुई और फिर ब्यास नदी में मिलने वाले अंजनि महादेव नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इसी तरह अटल टनल से चार किमी पहले धुंधी में भी लैंडस्लाइड के चलते स्नो गैलरी में मलबा घुस गया। इसके अलावा, यहां पर मनाली लेह हाईवे का एक हिस्सा भी ब्यास नदी में बह गया है।

गौरतलब है कि यहां पर बड़े-बड़े पत्थर आने से नाले ने अपना रुख बदल दिया और पुराने पुल की तरफ से यह बहने लगा। यह भी पता चला है कि पलचान में 12 भेड़-बकरियां बाढ़ की चपेट में आने से बह गई हैं। अंजनी महादेव नाले ने पलचान पुल के पास अपना रुख मोड़ा था। उधरस सोलंग नाला के समीप आखरी नाले में भी बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button