खेलताज़ा खबरें

हांग्जो एशियन गेम्स: भारत ने 9 साल बाद हॉकी में अपने नाम किया गोल्ड मेडल

हांग्जो एशियन गेम्स: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया. भारत ने 9 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.

 

एशियन गेम्स में भारत इस साल खुद अपने ही रिकोर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है. इस साल भारत के खाते में 100 मेडल आना तय है हालांकि अभी तक भारत की झोली में कुल 95 मैडल हैं. आज भारत की हॉकी टीम ने जापान को हराकर 9 साल पुराना सपना पूरा किया और भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया.

 

बात करें भारत के पदकों कि तो, आर्चरी में तीन, कबड्डी में दो, बैडमिंटन में एक, क्रिकेट में एक पदक पक्का है. बात करें आज के मैडल की तो भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में चीन के मिंगु लियू को 11-0 से हराकर कांस्य पदक जीता. अमन ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को हराया है. महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा कुश्ती में भारत की किरण ने थाईलैंड की अरिउंजरगल गनबत को 6-3 से हराकर कांस्य पदक जीता है.

 

वहीं सोनम ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कांस्य पदक मैच में चीन की जिया लॉन्ग को हराकर पदक अपने नाम किया. भारत के अतामु, धीरज और तुषार की पुरुष रिकर्व टीम के फाइनल में हारे और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. सेपक टकरा में भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला है. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हरा दिया. भारत के एचएस प्रणय एशियाई खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में चीन के ली शीफेंग से हारे. कांस्य पदक मिला.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button