ताज़ा खबरें

हरियाणा: मेयर चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, मेयर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड टूटा

बुधवार को देश में मेयर चुनाव का नया रिकॉर्ड बन गया. दरअसल मेयर चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद में बना. जहां बीजेपी की प्रत्याशी प्रवीन बत्रा जोशी ने 3.16 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की. बता दें कि बीजेपी की प्रवीन बत्रा जोशी ने कांग्रेस को लता रानी को भारी मतों से हराया है. हरियाणा के 10 सीटों में से 9 नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है.

 

फरीदाबाद के मेयर चुनाव में नया इतिहास बनाने वाली प्रवीन बत्रा जोशी को भाजपा ने भी बधाई दी है. हरियाणा भाजपा ने अपने शोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रवीन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी.

बीजेपी हरियाणा एक्स हैंडल पर लिखा, देश में सबसे ज्याद मार्जिन के साथ मेयर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड आज टूट गया.

पहले ये रिकॉर्ड गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल के नाम था. सुनीता ने 287000 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. लेकिन आज फरीदाबाद से बीजेपी की प्रवीन बत्रा जोशी ने 316852 का नया रिकॉर्ड बना दिया.

 

हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगम में भाजपा की जीत

पानीपत – बीजेपी
गुरुग्राम – बीजेपी
फरीदाबाद – बीजेपी
मानेसर – निर्दलीय
अंबाला – बीजेपी
यमुनानगर – बीजेपी
हिसार – बीजेपी
करनाल – बीजेपी
रोहतक – बीजेपी
सोनीपत – बीजेपी

इसके अलावा पांच नगर परिषदों और 23 नगर पालिकाओं में भी वोटों की गिनती जारी है. ज्यादातर जगहों पर बीजेपी आगे चल रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button