भारत

हरियाणा: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हरियाणा: हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह घर में खाना बनाते वक्त हुआ.

 

हरियाणा DSP ने बताया कि, सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें से 4 बच्चे थे. सुबह जब इन्होंने गैस जलाया तो धमाके से आग लग गई. पूरे कमरे में गैस फैली हुई थी. वे लोग दरवाजा खोल नहीं पाए, जलने और दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई.

 

बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ. सबकुछ इतना जल्द हुआ कि घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला. सभी मृतक किराए पर रहते थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लोग सकते में हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button