ताज़ा खबरेंभारत

“हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं…”: अहमदाबाद में बोले PM मोदी

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लोगों का अभिवादन किया. PM मोदी यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई किसानों की मौजूदगी में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया. गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है.

 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ’50 साल पहले गुजरात के गांवों ने जो पौधा लगाया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन गया है. इस पेड़ की शाखाएं अब देश के साथ-साथ दुनिया भर में फैल गई हैं. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ की स्वर्ण जयंती पर आपको बधाई. उन्होंने आगे कहा कि, डबल इंजन सरकार का भरपूर लाभ उठाते हुए गुजरात सहकारी दुग्ध उत्पादन में अग्रणी है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं. भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं. पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है. पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है. दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है. जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है.”

 

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”गुजरात डबल इंजन सरकार का पूरा लाभ उठाते हुए दूध के सहकारी उत्पादन में अग्रणी है. पिछले 2 दशकों में राज्य में दुग्ध निगमों की संख्या दोगुनी होकर 12 से 23 हो गई है. डेयरी उद्योग से 36 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं, जिनमें 11 लाख महिलाएं हैं. 16,384 दुग्ध गृहों में से 3300 पूर्णतया महिलाओं द्वारा संचालित हैं… डेयरी उद्योग ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है… दूध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाता है…PM मोदी का कार्यकाल सुधार और परिवर्तन का रहा है…अमृत काल में भारत जल्द ही विश्व की डेयरी के रूप में अपनी पहचान बनाएगा…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button