ताज़ा खबरेंभारत

“हमारे पास सबसे अच्छे शूटर्स…”: मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी!

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है और मुकेश से 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि ”अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं.”

 

ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस ने कहा कि धमकी 27 अक्टूबर को शादाब खान नाम के व्यक्ति ने भेजी थी. पुलिस ने मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जान से मारने की धमकी की जानकारी उनके संज्ञान में आने के बाद शिकायत दर्ज की.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button