हज के लिए सऊदी गए 90 भारतीय समेत 900 लोगों की हुई मौत, भीषण गर्मी ने ली जान

हज के लिए सऊदी गए 90 भारतीय समेत 900 लोगों की हुई मौत, भीषण गर्मी ने ली जान
देश और दुनिया में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ भारत की राजधानी दिल्ली में तामपान 50 डिग्री पहुंच रहा है। वहीं दूसरी तरफ सऊदी में भी भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों की जान ले रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मक्का मदीना में हज करने सऊदी पहुचें करीब 900 यात्रियों की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गयी है।
सऊदी अरब के सरकारी टीवी के अनुसार बीते सोमवार को मक्का की मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अब तक भीषण गर्मी के कारण 90 भारतीय नागरिक सहित 900 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में सबसे अधिक मिस्र के नागरिक शामिल हैं। सऊदी में मिस्र के 600, इंडोनेशिया के 144, भारत के 90, जॉर्डन के 60 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि मक्का में तापमान 51.8C तक पहुंच जाने की वजह से यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इस साल हज में करीब 18 लाख लोग शामिल हुए। हाजियों की बड़ी संख्या में मौतों के पीछे बिना परमिट के आए यात्री, अव्यवस्था और बुजुर्गों के तेज गर्मी को ना सह पाना सबसे अहम वजह बन रही है।
गौरतलब है कि देश दुनिया से इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग हज यात्रा पर जाते है। इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए हज एक अनिवार्य कार्य है। यही वजह है कि मक्का में हज यात्रा करने लोग पहुंचते है. मालूम हो कि हज पाँच दिनों तक चलता है। हर साल बकरीद यानि ईद उल अजहा से पहले हज यात्रा शुरू होती है।






steroids that start with p
References:
playxtream.com