ताज़ा खबरेंभारत

स्पुतनिक वैक्सीन का रेट हुआ तय, +5% GST के बाद कीमत होगी ₹995, डॉ रेड्डीज ने शुरू किया भारत में इसका उपयोग

रूस की स्पुतनिक वी कोविड वैक्सीन की कीमत भी आज तय कर दी गई है। भारत में स्पुतनिक वैक्सीन की कीमत 948 रुपये होगी और वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा जिसके बाद इसकी कीमत ₹995 हो जाएगी। बता दे पिछले महीने डीसीजीआई ने स्पुतनिक वी के उपयोग को मंजूरी दी थी। अब डॉ. रेड्डीज लैब इसकी कीमत तय करने के बाद कहा है कि, लोकल सप्लाई शुरू होने के बाद इस वैक्सीन की कीमत कम हो सकती है।

डॉ रेड्डीज ने शुरू किया भारत में इसका उपयोग।

कीमतों के एलान के साथ ही देश में आज पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी है। बता दे हैदराबाद में स्पुतनिक की पहली डोज डॉ रेड्डीज लैब के कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा को दी गई है।

अगले हफ्ते से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी स्पुतनिक वी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोविड महामारी के खिलाफ रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर के बाजारों में उपलब्ध होगी। सरकार की ओर से यह घोषणा रूस से हैदराबाद में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 150,000 खुराक की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद सामने आई है।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त, 9.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 19 हजार करोड़; ऐसे चेक करें स्टेट्स

स्पुतनिक V को 60 देशों में मिल चुकी मंजूरी।

रूस की स्पुतनिक V वैक्सीन को भारत समेत 60 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। रूसी वैज्ञानिकों ने Sputnik V को एक नए आकलन में COVID-19 के खिलाफ 97.6% प्रभावी पाया है। हालांकि, इसे यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) और अमेरिका के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से अनुमति नहीं मिली है।

भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली पहली विदेशी वैक्सीन।

गौरतलब है कि भारत में स्पुतनिक V इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली पहली विदेशी वैक्सीन है। इसकी पहली खेप भारत पहुंच चुकी थी वही हैदराबाद स्थित दवा बनाने वाली कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) भारत में स्पुतनिक V का डिस्ट्रिब्यूशन कर रही है।

भारत में अब हो रहा है तीन टीकों का इस्तेमाल।

यह भारतीय बाजार में तीसरी वैक्सीन होगी। इससे पहले पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से कोविशील्ड जबकि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से विकसित कोवैक्सीन भारतीय नागरिकों के लिए बाजार में आ चुकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button