ताज़ा खबरें

सैफ अली खान पर हमला: हादसा, साजिश या कोई बड़ा राज? फैंस और नेताओं के उठ रहे सवाल

सैफ अली खान पर हमला: हादसा, साजिश या कोई बड़ा राज? फैंस और नेताओं के उठ रहे सवाल

बॉलीवुड के स्टार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले की घटना अब रहस्यमय मोड़ ले रही  है। 15 जनवरी की देर रात एक शख्स ने सैफ पर चाकू से छह वार किए थे, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने बताया था कि चाकू का टुकड़ा उनकी हड्डी के अंदर ही फंस गया था। इसके चलते उनकी मल्टीपल सर्जरी करनी पड़ी, और उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी गई। लेकिन 21 जनवरी को सैफ को शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  छुट्टी मिलते ही सैफ चलते-फिरते और पूरी तरह फिट दिखे। 

क्या सच में चोट इतनी गंभीर थी?

लीलावती अस्पताल से सैफ को 21 जनवरी की शाम करीब 4 बजे डिस्चार्ज किया गया। बाहर निकलते वक्त सैफ सफेद शर्ट, नीली जींस और काला चश्मा पहने दिखे। सैफ का डैशिंग लुक देख फैंस हैरान रह गए। वे आराम से चलते हुए अपने अपार्टमेंट में दाखिल हुए। इसी के बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई।

एक यूजर ने कहा, “रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसा था, और 6 घंटे सर्जरी हुई थी। फिर कैसे कोई 5 दिन में इतना फिट हो सकता है?” एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, “यह हॉस्पिटल का जादू है या कोई फिल्मी प्लॉट?”

राजनीतिक सवालों ने बढ़ाया सस्पेंस

वही इस मामले में राजनीति भी छिड़ चुकी है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने भी इस मामले में सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “डॉक्टरों का कहना था कि सैफ की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था। लगातार 6 घंटे ऑपरेशन चला। आज 21 तारीख को वे इतने फिट कैसे हैं? यह सिर्फ 5 दिन में कैसे मुमकिन है?”

15 जनवरी की रात: हादसे का सच?

घटना की शुरुआत 15 जनवरी की रात से होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अपने घर में थे, जब उन पर चाकू से हमला किया गया। घायल सैफ ने एक ऑटो चालक की मदद से खुद को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच तक चाकू घुसा था। उनके शरीर पर कई घाव थे, और स्थिति बेहद गंभीर थी।

लेकिन 5 दिन के अंदर उनकी फिटनेस ने इस हादसे को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

घर में सुरक्षाकर्मियों के अबसेंस से सस्पेंस*ल

खबरों के मुताबिक जिस रात सैफ अली खान पर हमला हुआ, उस रात घर में कोई ड्राइवर या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। उनको अस्पताल भी ऑटो से पहुंचाया गया। क्या ये सब एक इत्तेफाक था या कोई साजिश, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। 

साजिश की आशंका या महज अफवाह?

हमले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग इसे एक साजिश करार दे रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि सैफ की चोटों का विवरण और उनकी तेज रिकवरी मेल नहीं खाते। वहीं, कुछ लोग इसे मीडिया द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया मामला बता रहे हैं।

फैंस के लिए राहत, लेकिन संदेह कायम

सैफ के फैंस ने उनके ठीक होने पर राहत की सांस ली लेकिन कई लोग इस पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या वाकई सैफ पर हमला हुआ था, या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है? क्या यह महज एक हादसा था, या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। हमलावर की पहचान और घटना की सच्चाई खुलनी अभी बाकी है लेकिन सैफ की तेजी से हुई रिकवरी ने इस घटना को लेकर रहस्य और गहरा दिया है।

आखिर सच क्या है? सैफ और उनकी टीम ने इस पर अभी तक कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है। क्या आने वाले दिनों में इस घटना का कोई नया सच सामने आएगा, या यह बॉलीवुड की एक और अनसुलझी कहानी बनकर रह जाएगी?

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button