ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सैफ अली खान ने अपने जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, रिलीज़ हुआ फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर

सैफ अली खान ने शुक्रवार को अपने 49 वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया. इस मौके पर उनकी आने वाली फ‍िल्‍म लाल कप्‍तान का टीजर सामने आया.

36 सेकंड के इस टीजर में वह अपने चेहरे पर राख मलते नजर आ रहे हैं. लाल कप्तान फिल्म में सैफ अली खान नागा साधु के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के टीजर में सैफ इसी किरदार में दिख रहे हैं.

Laal Kaptaan Teaser: सैफ अली खान को जन्मदिन पर मिला लाल कप्तान के मेकर्स से तोहफा, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

सैफ अली खान के लुक और उनके दमदार डायलॉग को टीजर की यूएसपी कहा जा सकता है. सैफ अपनी दमदार आवाज में कहते हैं, ‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा.’

ALSO READ: पहलू खान मामले में प्रियंका गांधी ने कोर्ट के फैसले को ‘चौंकाने वाला’…

इसे नवदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीँ फिल्म के प्रोड्यसर सुनील लुल्ला हैं. इरोस इंटरनेशनल और कलर येलो प्रोडक्शंस फिल्म के निर्माता हैं.

फ‍िल्‍म 11 अक्‍टूबर को रिलीज होगी. कुछ वक्‍त पहले इस फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर भी सामने आया था. इस फ‍िल्‍म का मुकाबला प्रियंका चोपड़ा की फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक से होगा, जो 11 अक्टूबर को ही रिलीज़ हो रही है.

अभिनेता इस साल दो दमदार फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी फिल्म जवानी जानेमन’ की शूटिंग इस समय लंदन में चल रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button