ताज़ा खबरेंभारत

सेना ने किया आगाह सतर्क रहें दक्षिण भारत में आतंकवादी हमले की साज़िश

दरअसल हिंदुस्तान के दक्षिण इलाके में सेना को एक संदिग्घ नाव मिली हैं और अनुमान लगाया जा रहा हैं की ये नाव आतंकवादियों की हो सकती हैं जो जबरन सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं|

और इसी के चलते सिक्योरिटी हाई अलर्ट कर दी गयी हैं| वहीं भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सैनी का कहना हैं कि हमें ऐसी सुचना मिली हैं की भारत के दक्षिण इलाके में आतंकी हमला हो सकता हैं क्योंकि कुछ इलाकों से खाली छोड़ी गयी नावे बरामद हुई हैं जिसकी वजह से हर तरफ हाई अलर्ट कर दिया गया हैं और उनका कहना हैं कि वो पाकिस्तान कि हर आतंकी कोशिश को नाकाम करेंगे|

आपको बता दें कि पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार भारत में घूस पेठ कर चूका हैं और हर बार मुँह कि खा कर वापस लौटा है लेकिन अपनी नापाक हरकतों से अभी भी बाज़ नहीं आरहा हैं|

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button