ताज़ा खबरेंभारत
सुरक्षा में चूंक! दीवार फांदकर संसद भवन में घुसा शख्त गिरफ्तार
आज संसद भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स दीवार फांदकर संसद परिसर के अंदर कूद गया. यह घटना करीब सुबह 6:30 बजे की है. जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी, अफरातफरी मच गई. तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूदकर संसद भवन के अंदर घुस गया.

बता दें कि , आरोपी शख्स रेल भवन की तरफ से दीवार कूद कर नई संसद भवन में आया था. इसके बाद वह नई संसद भवन के अंदर गरुड़ द्वार तक पुहंच गया था. जिसके बाद आरोपी को सुरक्षाबलों द्वारा पकड़ लिया गया. हालांकि आरोपी का मक्सद क्या है इसका अभी तक पता नहीं लग सका है. इसके पीछे क्या कारण था इसका पता लगाने के लिए शख्स से पूछताछ जारी है.

आरोपी फिलहाल पार्लियामेंट सिक्योरिटी के पास है. इसे कुछ देर के बाद लोकल पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा. हालांकि, सेल और IB की टीम संयुक्त रूप से आरोपी से पूछताछ करेगी. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है.