IPL 2023ताज़ा खबरें

सुनील गावस्कर ने MS Dhoni से मांगा ऑटोग्राफ, धोनी ने टी-शर्ट पर किया हस्ताक्षर, वीडियो हुआ वायरल

सुनील गावस्कर ने MS Dhoni से मांगा ऑटोग्राफ, धोनी ने टी-शर्ट पर किया हस्ताक्षर, वीडियो हुआ वायरल

 

आईपीएल 2023 का 61वां मुक़ाबला चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 रनों से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय दिग्‍गज बल्लेबाज सुनील गावस्‍कर मैदान पर एम.एस धोनी के पास पहुंचे और उनसे उनका ऑटोग्राफ मांगा। जिसके बाद धोनी ने उनकी टी-शर्ट पर सीने पर ही हस्ताक्षर किए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

बीते रविवार शाम को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके और केकेआर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने सीएसके को 6 रनों से हरा दिया। इस सीजन चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स का यह आखिरी मैच था और शायद कप्तान एमएस धोनी का भी। लेकिन मैच के बाद एक ऐसा क्षण आया, जब हर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।

मैच खत्म होने के बाद धोनी ने अपनी पूरी टीम के साथ पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। साथ ही चेन्नई के फैंस को टी-शर्ट बांटी। इसी दौरान लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनके पास पहुंचे और उनके ऑटोग्राफ मांग लिया। जिसके बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए उनकी टी-शर्ट पर ही हस्ताक्षर कर दिए।

ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो। हालांकि, उनके हाल के कुछ बयानों से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अगले सीजन भी खेल सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button