ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, 8 अगस्त तक बढ़ी हिरासत

सीएम केजरीवाल की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, 8 अगस्त तक बढ़ी हिरासत

 

दिल्ली आबकारी नीति से सीबीआई मामला में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी। साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया, BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है। सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। वहीं, दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप नेता मनीष सिसोदिया और BRS लीडर के कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

 

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट में उनकी तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी पेश हुए थे, वहीं सीबीआई की तरफ से लोक अभियोजक डीपी सिंह ने अपने तर्क कोर्ट के सामने रखे।

केजरीवाल वर्तमान में सीबीआई व ईडी मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च और भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल को मनी लॉड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है और सीबीआई मामले से जुड़ी जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष लंबित है। सीबीआई ने आबकारी नीति मामले से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक’ बताया है। एजेंसी ने दावा किया है कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी और केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर कई शराब उत्पादकों और व्यापारियों से संपर्क में थे।

उधर, कोर्ट ने मामले‌ में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआर‌एस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दोनों वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button