ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल और BRS नेता के. कविता को बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब 7 मई तक खानी होगी जेल की हवा

सीएम केजरीवाल और BRS नेता के. कविता को बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब 7 मई तक खानी होगी जेल की हवा

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजीरवाल और BRS नेता के. कविता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिBRS ल्ली की निरस्त शराब नीति के घोटाले में के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल व बीआरएस नेता के कविता की आज कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। कोर्ट ने दोनों को 7 मई तक के लिए जेल में रहने का आदेश दिया है।

 

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता व तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल दोनों ही आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट ने दोनों की सात म‌ई तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। इसके अलावा आरोपित चनप्रीत सिंह की भी ई गई है। तीनों को‌ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था।

गौरतलब है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अदालत ने 15 अप्रैल को मामले की सुनवाई की, लेकिन ईडी का जवाब आने तक केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button