सीएम अरविन्द केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में करेंगे सरेंडर, अपनी पत्नी संग राजघाट पहुंचें

सीएम अरविन्द केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में करेंगे सरेंडर, अपनी पत्नी संग राजघाट पहुंचें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 2 जून को अंतरिम जमानत समय पूरा होने पर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। सीएम केजरीवाल अपनी पत्नी के संग राजघाट पहुंचे और इसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके बाद सीएम केजीरवाल फिर पार्टी दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद यहां से वह तिहाड़ के लिए रवाना होंगे।
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और अन्य AAP के मंत्रियों ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए… pic.twitter.com/6DlOIMMzrR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024
इस दौरान दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “जिस तरह से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया। चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी। आज अरविंद जी दोबारा जेल जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वे दोबारा जेल से वापस आएंगे…”
10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद वह आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था। हालांकि केजरीवाल मेडिकल आधार पर इस जमानत अवधि को सात दिन और बढ़ाना चाहते थे लेकिन उन्हें यह राहत नहीं मिली। केजरीवाल ने 21 दिनों की मोहलत मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया।





