सिक्किम: पलजोर स्टेडियम में प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के नए सीएम के रूप में ली शपथ, इन नेताओं को बनाया मंत्री

सिक्किम: पलजोर स्टेडियम में प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के नए सीएम के रूप में ली शपथ, इन नेताओं को बनाया मंत्री
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी की जोरदार जीत के बाद आज यानी सोमवार को (एसकेएम) के अध्यक्ष ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सिक्किम के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कराया गया। यहाँ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने तमांग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।
गंगटोक: सिक्किम के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
वे लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।#Gangtok #Sikkim pic.twitter.com/9JoIlV7KiF
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 10, 2024
बता दें कि तमांग के साथ सोनम लामा, अरुण उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम हैंग लिंबू, भोज राज राय, जीटी धुंगेल, पुरुण कुमार गुरुंग और पिंटशो नामग्याल लेप्चा ने सिक्किम सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
सोनम लामा, अरुण उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम हैंग लिंबू, भोज राज राय, जीटी धुंगेल, पुरुण कुमार गुरुंग और पिंटशो नामग्याल लेप्चा ने सिक्किम सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।#Sikkim pic.twitter.com/ALyjTygUZi
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 10, 2024
गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल के महीने में सिक्किम में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और 2 जून को नतीजे आए। एसकेएम ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य में 32 में से 31 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है।





