ताज़ा खबरें

सापुतारा में दर्दनाक बस हादसा: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

सापुतारा में दर्दनाक बस हादसा: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा में रविवार सुबह एक भीषण बस दुर्घटना ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों की एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हादसा बस ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। बस त्र्यंबकेश्वर दर्शन के बाद गुजरात के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा रही थी। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब बस नासिक-सूरत हाईवे के सापुतारा के मालेगांव घाट के पास पहुंची, ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस खाई में गिर गई।

बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के गुना जिले के निवासी थे और कुंभ यात्रा पर निकले थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार हो सकती है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्कता बरतने  की अपील की है और बस चालकों को  ड्राइविंग करते समय सतर्कता के निर्देश दिए हैं।।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button