साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला लुक रिलीज़, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला लुक रिलीज़, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल
साउथ के जाने-माने एक्टर धनुष की अपकमिंग मूवी ‘तेरे इश्क में’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में धनुष एक आशिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, और टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे है। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एक मिनट 29 सेकंड लंबे इस टीज़र में धनुष कांच की बोतल लिए सड़क पर दौड़ते दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में उनका डायलॉग चल रहा है: “तेरे हाथ की मेहंदी मुझमें चोट बनकर उभर आती है, तेरे माथे की बिंदी मेरे हाथों की लकीरें खा जाती हैं। मौत के सिंदूर से क्या हर बार मेरी सांस और मेरी धड़कनों को रोकोगे? पिछली बार कुंदन था जो मान गया, पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे?”
टीज़र के अंत में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है। वह कहती है:”शंकर, इश्क में बस लड़के ही मरते हैं क्या? कुछ लड़कियां भी कलेजा रखती हैं जान देने का।”
https://youtu.be/RWdBFzmKL60?si=0VYWG40HRp7u_yqx
यह डायलॉग टीज़र को एक रहस्यमयी और भावनात्मक गहराई देता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। मिस्ट्री एक्ट्रेस की आवाज टीज़र में सुनाई देने वाली महिला की आवाज को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ हैं कि यह फिल्म की लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं। मेकर्स 28 जनवरी को इस मिस्ट्री एक्ट्रेस का खुलासा करने वाले हैं।
फिल्म को डायरेक्ट आनंद एल राय ने किया है, जो धनुष के साथ पहले भी हिट फिल्में दे चुके हैं। इसका निर्माण आनंद एल राय के साथ हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जो इसे एक और स्तर पर ले जाने का वादा करता है।
खबरों की मानें तो फिल्म में धनुष के अपोज़िट कृति सेनन नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है और इसे कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।
2024 में शुरू हुआ था और इसे 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और टीज़र ने इस इंतजार को और बढ़ा दिया है।





