ताज़ा खबरें

सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज किया अभिनेता का बयान, अरबाज का लिया बयान

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज किया अभिनेता का बयान, अरबाज का लिया बयान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर दो महीने पहले हुए फायरिंग मामले में आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान का बयान दर्ज किया है। अभिनेता सलमान खान ने पुलिस को बताया किया है कि 14 अप्रैल को उनकी नींद गोलियों की आवाज से खुली। जब दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास के बाहर गोलीबारी की। इससे पहले मुंबई पुलिस सलमान के भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के बयान भी दर्ज कर किए थे। दोनों भाईयों ने इस मामले में 4 जून को पुलिस को बयान दिया था।

गौरतलब है कि मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेन्ट के बाहर कुछ बदमाशों ने करीब 2 महीने पहले फायरिंग की थी। आरोपी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके और तुरंत फरार हो गए। पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए आरोपियों की छानबीन कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फायरिंग मामले को लेकर पुलिस का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा भाड़े पर लिए गए शूटरों ने सलमान की हत्या की साजिश रची थी।  पुलिस ने कहा कि मुंबई अपराध शाखा के एक अधिकारी सहित चार सदस्यीय टीम ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज का बयान दर्ज करने के लिए 4 जून को एक्टर के घर पहुंचे थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सलमान खान के भाई अरबाज का बयान भी दर्ज किया, जो गोलीबारी के समय अपने जुहू स्थित आवास पर थे, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा सलमान को दी गई पिछली धमकियों से अवगत थे। सलमान का बयान तीन घंटे तक दर्ज किया गया जबकि उनके भाई से दो घंटे तक पूछताछ की गई। दोनों भाइयों से कुल मिलाकर 150 से ज्यादा सवाल पूछे गए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button