ताज़ा खबरेंभारत

सरकार ने गन्ना खरीद मूल्य को 340 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाने की दी मंजूरी, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: किसानों के चल रहे विरोध के बीच, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) सीज़न के लिए गन्ने के उचित भुगतान को 340 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट किया, ‘देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा.”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए आगामी गन्ना सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में मूल्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है… वर्ष 2024-25 के लिए मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल तय करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले वर्ष 315 रुपये था, जो इस वर्ष बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है…”

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “दूसरा निर्णय है कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत एक उप-योजना जो पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़ा है…इसमें एक बड़ा बदलाव लाने के लिए, हमारे भारवाही पशु जैसे ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर की संख्या घट रही हैं. इसलिए पशुधन और मुर्गीपालन के उ्त्पादन में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन चलाया जा रहा है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button