ताज़ा खबरेंराजनीति

समाजवादी पार्टी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानें इसमें क्या है खास

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं. पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “इस विजन डॉक्यूमेंट को हमने ‘जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार’ कहा है.

 

  • इसमें हमने संविधान बचाने का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार
  • मीडिया की आज़ादी का अधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का अधिकार
  • न्याय और समानता का अधिकार
  • सामाजिक न्याय का अधिकार
  • रोटी का अधिकार
  • महंगाई से निजात पाने का अधिकार
  • गरीबी से बाहर निकालने का अधिकार
  • सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार
  • 24 घंटे बिजली का अधिकार
  • गरीब के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार
  • बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अधिकार
  • सुविधा से FIR दर्ज़ कराने का अधिकार की बात की गई है

जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे…किसान कल्याण के लिए सभी फसलों के लिए MSP और MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत हो. इसकी बात ये विजन डॉक्यूमेंट करता है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button