ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

सभी राज्यों के CM के साथ बैठक के बाद बोले पीएम मोदी, कहा- 3 करोड़ हेल्थकेयर, फ़्रंटलाइन वर्करस के टिकाकारण का खर्च उठाएगी केंद्र सरकार

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जल्द ही दुनिया का सबसे वृहद टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है और इस अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बात दे इस बैठक में सभी राज्यों ने टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियों का ब्योरा पेश किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो रही यह बैठक इसलिए अहम थी, क्योंकि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है।

कोरोना वॉरियर्स को पहले टीका- पीएम मोदी।

मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का वैक्सीन लगेगा। इसके बाद सफाई कर्मियों को टीका लगेग। इसके बाद पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों को कोरोना का वैक्सीनेशन होगा।

दुसरे चरण में इन सब को लगेगा टीका।

दूसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों और जो लोग संक्रमण के लिए ज्यादा संवेदनशील हैं, उन्हें टीका लगेगा।

दोनों वैक्सीन है ‘मेड इन इंडिया’, ये है गर्व की बात।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन दो वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी गई है वे दोनों मेड इन इंडिया हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरू होगा। इसके अलावा देश में चार और वैक्सीन पर देश में काम चल रहा है।

ये भी पढ़े : कोहली के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

वैक्सीनेशन के लिए बूथ लेवल पर रणनीति अपनाएं।

कोविन एप पर टीकाकरण का रियल टाइम डेटा हो, वैक्सीनेशन के लिए बूथ लेवल पर रणनीति अपनाएं।

दोनों वैक्सीन दुनिया की और वैक्सीन से कॉस्ट इफेक्टिव।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्यों से सलाह करके वैक्सीनेशन की प्राथमिकता तय हुई है। दोनों वैक्सीन दुनिया के दुसरे वैक्सीन के मुकाबले सस्ती है। भारत की जरूरत के हिसाब से दोनों वैक्सीन बनाई गई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड वैक्सीन सप्लाई करने का ऑर्डर।

केंद्र सरकार की तरफ से आधाकारिक तौर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड वैक्सीन सप्लाई करने की ऑर्डर दे दी गई है। एक करोड़ दस लाख डोज सप्लाई करने का ऑर्डर है। बाद में जरूत के हिसाब से नए ऑर्डर केंद्र सरकार दे सकती है। इस वैक्सीन के एक डोज के लिए केंद्र सरकार सीरम इंस्टीट्यूट को दो सौ रुपये देने पड़ेंगे।

अभी हमे केयरलेस नहीं होना है, ध्यान देना है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक जुट होकर काम किया, और हमने कई अहम फैसले लिए। भारत मे संक्रमण वैसा नहीं है जैसा दुनिया के अन्य देशों में देखा। अभी हमे केयरलेस नहीं होना है, ध्यान देना है। राज्य प्रशासन की भी मैं तारीफ करता हूं।

बता दे 16 जनवरी से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरू होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button