ताज़ा खबरें

संसद की सुरक्षा में ब्रीच, लोकसभा की गैलरी से कूदा युवक, हंगामे के बाद स्थगित हुआ सदन

संसद की सुरक्षा में ब्रीच, लोकसभा की गैलरी से कूदा युवक, हंगामे के बाद स्थगित हुआ सदन

 

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा गलैरी से 2 लोग नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी।

 

इसके साथ ही साथ पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई।

गौरतलब है कि, बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह लोकसभा पर एक भयानक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

ऐसे में आज एक बार फिर 13 दिसंबर साल 2023 यानी ठीक 22 साल बाद लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति बीच सदन में आ धमका। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा और कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button