ताज़ा खबरेंविदेश

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रियंका चोपड़ा का सशक्त भाषण, दुनिया की हालत ठीक नहीं- प्रियंका

न्यूयॉर्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं के बारे में गहराई से बात की. प्रियंका ने कहा कि दुनिया को अब पहले से कहीं अधिक “वैश्विक एकजुटता” की जरूरत है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से भी मुलाकात की और अपने संबोधन के दौरान COVID-19 के प्रतिकूल प्रभावों पर जोर दिया.

 

प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल का एम्बेसडर बनाया गया था. प्रियंका इस ऑर्गेनाइजेशन के साथ एक लंबे समय से जुड़ी हुई हैं. प्रियंका ने कांफ्रेंस की कई तस्वीरों को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने इस कांफ्रेंस का हिस्सा बनने के लिए आभार भी व्यक्त किया.

 

प्रियंका चोपड़ा अपने संबोधन में कहती हैं, “मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं. मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है”.

 

वहीं अमांडा गोर्मन और मलाला यूसुफजई के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, “इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है”.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button