विदेश

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए PM

कोलंबो: श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच चुने गए राष्ट्रपति के बाद अब श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान भी हो चुका है.

 

राष्ट्रपति के चयन के बाद अब दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. 72 वर्ष के दिनेश गुणवर्धने ने शुक्रवार को संसद सदन में पीएम पद की शपथ ली.

श्रीलंकाई मीडिया द्वारा साझा की गई तस्वीर में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिखाया गया है.

 

दिनेश गुणवर्धने उन कई चेहरों में से पहले हैं, जिनसे देश को उस आर्थिक संकट से बाहर निकालने की उम्मीद है. गुणवर्धने पिछली गोटबाया-महिंदा सरकार में विदेश मामलों और शिक्षा मंत्री थे. उनके परिवार का भारत से गहरा नाता रहा है. गुणवर्धने के पिता फिलिप गुणवर्धने ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button