ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन

देशभर में आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। बता दे उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने आज उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का याद करते हुए लिखा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘ मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद को एक असाधारण विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी प्रतिष्ठित किया।’

कश्मीर को लेकर मुख़र्जी का सपना हुआ पूरा – योगी।

इधर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे भारत माता के एक महान सपूत थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर डॉ. मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सीएम योगी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि डॉ. मुखर्जी हमेशा से तुष्टिकरण के खिलाफ थे। कश्मीर को लेकर उनका सपना पूरा हो गया है।

भाजपा ने ऐसे किया नमन।

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘ भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।’

गौरतलब है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन साल 1901 में कलकत्ता में हुआ था। डॉ. मुखर्जी एक अच्छे बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। जिसके बाद साल 1980 में यही जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी बन गई थी।

इधर 11 मई 1953 में मुखर्जी को बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान उनको गिरफ्तार किया गया था और 23 जून 1953 को जेल में ही उनका निधन हो गया था। बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही वो पहले शख्स थे जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button