ताज़ा खबरें

शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने दाखिल की 14000 पेज की चार्जशीट

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दायर किया है.

 

ईडी के वकील ने सूचित किया है कि छह कंपनियों-इच्छे एंटरटेनमेंट, सिम्बायोसिस मर्चेंट्स, आपा यूटिलिटी सर्विसेज, अनंत टेक्सफैब, व्यूमोर हाई राइज, सेंट्री इंजीनियरिंग और दो व्यक्तियों (पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी) और 14,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है. चार्जशीट के साथ दस्तावेज भी पेश किया गया है.

 

बीते दिनों ईडी ने घोटाले में कथित रूप से अर्पिता मुखर्जी से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की थी और घोटाले में अपने छापे के सिलसिले में लगभग 50 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, आभूषण और सोने के बिस्कुट बरामद किए थे.

 

सोमवार को एजेंसी जानकारी देते हुए बताया था कि उसने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में 48.22 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था और कुर्क की गई संपत्तियों को पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के स्वामित्व में पाया गया था. ईडी द्वारा कुल जब्ती की राशि ₹103.10 करोड़ है.

 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button