ताज़ा खबरेंविदेश

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए PM मोदी, अर्पित की श्रद्धांजलि

टोक्यो: टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं. इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं.

 

इससे पहले आज यानि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया और उनके साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद किया.

 

“आज हम दुख की इस घड़ी में मिल रहे हैं. पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी. भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है और उन्हें और जापान को याद कर रहा है: पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री ने फुमियो किशिदा के नेतृत्व में भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने की पुष्टि की. पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में उचित भूमिका निभा पाएंगे.”

 

बता दें कि, आबे को 8 जुलाई को ओसाका के पूर्व में नारा में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे उस वक्त गोली मार दी गई थी, जब वह सड़क पर चुनाव प्रचार का भाषण दे रहे थे. घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शाम 5:03 बजे आबे को मृत घोषित कर दिया गया था.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button