ताज़ा खबरेंभारत

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर पर BJP का एक्शन, कुछ ही घंटे में रद्द की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ आंदोलन में फायरिंग कर चर्चा में आए कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला की पार्टी सदस्यता (Membership) BJP (पार्टी) में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही रद्द कर दी है।

कौन है कपिल गुर्जर।

बता दे दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए आंदोलन के दौरान इसी कपिल गुर्जर ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी थी। इसी फायरिंग से चर्चा में आने के बाद कपिल ने आज ही बीजेपी ज्वाइन करी थी। बता दे गाजियाबाद बीजेपी संगठन से जुड़े पदाधिकारियो ने आज ही उसे बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी।

ये भी पढ़े : न्यूज़मोबाइल रिवाइंड | 2020 में न्यूज़मोबाइल के सबसे ज़्यादा देखें गए वीडियो

क्या कहा था कपिल ने सदस्यता लेने के बाद।

कपिल गुर्जर ने आज सदस्यता लेने के बाद कहा था कि हम बीजेपी के साथ हैं, बीजेपी हिंदुत्व को मजबूत कर रही है, हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहती है। मैं हिंदुत्व के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। इससे पहले मेरा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं था। मैं RSS के साथ भी जुड़ा हूं।

नहीं थी जानकारीः जिला अध्यक्ष

सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में कपिल गुर्जर द्वारा शाहीन बाग में गोली चलाने वाला प्रकरण नहीं था. हालांकि मामला जानकारी में आते ही कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button