मनोरंजन

शाहरुख खान की सुरक्षा में चूंक, बांद्रा स्थित मन्नत में घुसे दो युवक गिरफ्तार

मुंबई: एक्टर शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में बने बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक चौंका देने वाली घटना हो गई. दरअसल सूरत के रहने वाले दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए मन्नत की दीवार फंदकर अंदर घुस आए.

 

मुंबई पुलिस के अनुसार, बाहरी दीवार फांदकर मन्नत के परिसर में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा गार्डों द्वारा पुरुषों को पकड़ लिया गया था. पुलिस पूछताछ के दौरान, 20 से 22 वर्ष की आयु के पुरुषों ने दावा किया कि वे गुजरात से आए थे और ‘पठान’ स्टार से मिलना चाहते थे.

 

इस बीच, कथित तौर पर, दोनों पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना अनुमति के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच की जा रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button