ताज़ा खबरें

शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्त और कियारा, सामने आयी शादी की पहली तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्त और कियारा, सामने आयी शादी की पहली तस्वीरें

 

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी बीते मंगलवार यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने पूरी प्राइवेसी के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई है। जानकारी के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद कियारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंड से उनकी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

शादी के बाद, देर रात को इस कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत के साथ-साथ खुश भी लग रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। बॉलीवुड के कई स्टार्स को जैसलमेर जाते हुए देखा गया था. अभी रिसेप्शन होना बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी, फिल्म डायरेक्टर शकुन बत्रा समेत कई और खास मेहमान लव बर्ड्स को गुड विशेज देने जैसलमेर पहुंच सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button