ताज़ा खबरेंमनोरंजन

शादी के बंधन में बंधने को तैयार ऋचा और अली, 175 साल पुराने ज्वैलर बना रहे ऋचा का गहना

नई दिल्ली: काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे युगल अली फजल और ऋचा चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की तारीख की बात करें तो 4 अक्टूबर की डेट पर यह दोनों सात फेरे लेने वाले हैं.

 

ऋचा चड्ढा बहुत जल्द अली फजल की होने वाली है, शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर है. जब्कि रस्मों से जुड़े इवेंट अगले हफ्ते के अंत में शुरू होने की संभावना है.

 

ऋचा चड्ढा अपनी शादी में रॉयल दिखना चाहती हैं. ऐसे में दिल्ली के इवेंट्स के लिए उनके गहनों को बीकानेर के एक 175 साल पुराने ज्वैलर के परिवार द्वारा बनाया जा रहा है. बता दें कि खजांची परिवार ज्वैलर्स अपनी कारीगरी के लिए जाना जाता है और वह ऋचा चड्ढा के लिए सिग्नेचर पीस भी डिजाइन करेंगे.

 

ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री वेंडिग फंक्शन दिल्ली में होने की खबर सामने आई है. जो 30 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे. 1 अक्टूबर को इनकी मेहंदी और संगीत एक साथ होगा. जिसके लिए दिल्ली के सबसे पुराने क्लब में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button