शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे है कियारा और सिद्धार्थ, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले है. कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी. दोनों ने अपनी प्रेगनेंसी का अपडेट देते हुए हाथों में छोटे बच्चे के मोज़े पकडे हुए क्यूट सी फोटो शेयर की.
इस फोटो को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन लिखा की “हमारे जीवन का सबसे बेहतरीन तोहफा, बहुत जल्द.” (The greatest gift of our lives, coming soon.”)
View this post on Instagram
मशहूर हस्तियों सहित फैन्स ने इस खुशखबरी के शेयर होते ही कमेंट में बधाईयों की बौछार करना शुरू कर दी. बॉलीवुड सेलेब्रिटी अभिनेता ईशान खट्टर ने लिखा, “बधाई हो दोस्तों, छोटे बच्चे को खूब सारा आशीर्वाद, सेफ जर्नी!” नेहा धूपिया ने लिखा की,बधाई हो दोस्तों. रकुलप्रीत ने लिखा की, हे भगवान, बधाई हो दोस्तों, मैं बहुत-बहुत खुश हूँ.
एक फैन ने लिखा, “आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगें.”वहीँ एक यूजर ने लिखा, “आज का आपने दिन बना दिया सबसे अच्छी खबर शेयर की है.”
अगर बात करें कियारा और सिद्धार्थ की तो दोनों 7 फरवरी 2023 को विवाह के बंधन में बंधे थे. इन दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत सिद्धार्थ और कियारा की सुपरहिट फिल्म शेरशाह से हुई थी और इसके बाद इन्हें कई बार डिनर पर स्पॉट भी किया गया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के पास कई प्रोजेक्ट हैं. यह कपल मैडॉक फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट में साथ में फिर से एक बार फैन्स को सरप्राइज करेंगें.
कियारा आडवाणी ‘वॉर 2’ में भी नजर आएगी. उनके पास पाइपलाइन में रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ भी है. यही नहीं अभी सिद्धार्थ जहान्वी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ में नज़र आयेंगें.





