विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया से पीएम मोदी ने की मुलाकात

विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया से पीएम मोदी ने की मुलाकात
टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत लौटी रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। 29 जून को बारबाडोस में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची।
#WATCH भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।
29 जून को बारबाडोस में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची। pic.twitter.com/P4hDeYix7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024
सुबह करीब 6:05 बजे एयर इंडिया का चार्टर्ड विमान टी20 विश्व कप जीती टीम इंडिया को लेकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सुबह 7:00 बजे, भारतीय टीम हवाई अड्डे से बाहर निकली और बस में सवार हो गई।
टी20 विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम के प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक खराब मौसम की परवाह किए बिना ही हवाई अड्डे पर उमड़ पड़े। प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा नायकों की तख्तियां थाम रखी थीं और पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया और पिछले सप्ताह शनिवार को ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराने वाली विजयी टीम का हार्दिक स्वागत किया।
भारत लौटने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल ले जाया गया, जहां उनका स्वागत ढोल और पारंपरिक भांगड़ा नर्तकों द्वारा किया गया।
‘मेन इन ब्लू’ अब मुंबई के लिए उड़ान भर रहे हैं, जहां वे खुली बस में विजय परेड में भाग लेंगे, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित होगा।





