ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

विश्व कप 2023 का 10वां मुकाबला, आमने-सामने होंगी टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रिका

AUS vs SA: विश्व कप 2023 में गुरुवार, यानि 12 अक्टूबर को टूर्नामेंट का 10वां मुकाबल खेला जाएगा. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रिका के बीच लखनऊ मे होने जा रहा है. मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजे होगा.

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला भारत से हार कर अंक तालिका में 0 अंक के साथ स्थापित है जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले मैच में श्रीलंका को हराकर 2 अंक प्राप्त कर चुका है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैच की अगर बात करें तो 3 दक्षिण अफ्रीका और दो ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. पिछले महीने ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया था.

 

बात करें आज के मुकाबले की तो आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है. कंगारु आज के इस मुकाबले को जीतकर 2 अंक अर्जित करना चाहेगी और टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिती दर्ज करेगी. वहीं साउथ अफ्रिका जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button