मनोरंजन

विवादों में घिरा फिल्म Pathaan का गाना ‘बेशरम रंग’, इंदौर में हुआ विरोध प्रदर्शन

इंदौर: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है. मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा आपत्ती जताने के बाद अब इंदौर में इस गाने के खिलाफ एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतले जलाए.

 

इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर एकत्र होकर ‘वीर शिवाजी ग्रुप’ नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने ‘पठान’ के गीत ‘बेशर्म रंग…’को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और शाहरुख खान एवं दीपिका पादुकोण के पुतले फूंके. प्रदर्शनकारियों ने अगले साल जनवरी में रिलीज़ होने जा रही फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की और आरोप लगाया कि इस गीत की विषयवस्तु से हिन्दू समुदाय अपमानित और आहत महसूस कर रहा है.

 

इससे पहले स्थानीय मीडिया से बात करते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह कहते हुए ट्वीट किया कि उन्हें यकीन नहीं है कि फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं.

 

उन्होंने गाने में पहनावे के चुनाव और गाने के कुछ सीक्वेंस में दीपिका द्वारा पहनी गई पोशाक के भगवा रंग पर आपत्ति जताई है.

 

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा था, “गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा.

Show More

5 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button