विवादित प्रोबेशनरी आईएएस पूजा खेडकर पर दर्ज हुई FIR, इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

विवादित प्रोबेशनरी आईएएस पूजा खेडकर पर दर्ज हुई FIR, इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर ली है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाकर आपराधिक केस सहित पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। यूपीएससी ने खेडकर के खिलाफ फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, IT अधिनियम और विकलांगता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
UPSC ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके अनुसार पूजा खेडकर ने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, ईमेल ID, मोबाइल नंबर…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2024
आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अस्थायी रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के दुर्व्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की है।”
यूपीएससी ने बताया कि पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के गलत आचरण की विस्तृत और गहन जांच की गई है. इस जांच से ये पता चला है कि उसने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी फोटो/हस्ताक्षर, अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों से धोखाधड़ी करके अनुचित लाभ उठाया.
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला:
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, IT अधिनियम और विकलांगता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। UPSC ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके अनुसार पूजा खेडकर ने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, ईमेल ID, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रयास किए।





