विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका का करेंगे दौरा, छह दिन की होगी यात्रा

विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका का करेंगे दौरा, छह दिन की होगी यात्रा
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री एस जय शंकर 24-29 दिसंबर 2024 तक के लिए रहेगा। विदेश मंत्री इस दौरे पर प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्षों से मिलेंगे। वहीं यात्रा के दौरान वे अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 24-29 दिसंबर 2024 संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे: विदेश मंत्रालय pic.twitter.com/hB0TpQR1uD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2024
एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, “वह प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्षों से मिलेंगे।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन की भी अध्यक्षता करेंगे।





