विकास दिव्यकीर्ति ने कोचिंग हादसे में मरने वाले छात्रों के परिवारों के लिए किया बड़ा ऐलान, देंगे 10-10 लाख रुपए

विकास दिव्यकीर्ति ने कोचिंग हादसे में मरने वाले छात्रों के परिवारों के लिए किया बड़ा ऐलान, देंगे 10-10 लाख रुपए
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित में हुए हादसे को लेकर दृस्टि IAS कोचिंग के विकास दिव्यकीर्ति ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने ऐलान किया राजेंद्र नगर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के परिजनों को दृष्टि आईएएस की ओर से 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि आईएएस ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे चार छात्रों का असमय निधन पर दुख जताया। इंस्टीट्यूट की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि एक विद्यार्थी नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करंट लगने से हुआ। वहीं तीन स्टूडेंट्स श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जलभराव के शिकार हुए। यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिए अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं।
दृष्टि आईएएस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती। फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में दृष्टि आईएएस चारों शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख (प्रत्येक) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अगर इस शोक के समय में या इसके बाद, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त Rau’s IAS के सभी वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिए भी हम तत्पर रहेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में बीते शनिवार को भारी बारिश के बाद राव आईएएस कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर गया था। जब पानी भरा था, तब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एस्पिरेंट्स अंदर थे। अचानक इस पानी में डूबने से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई। इसे लेकर विकास दिव्यकीर्ति और ओझा सर समेत कई लोगों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद विकास दिव्यकीर्ति को मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखना पड़ा। अब उन्होंने तो बड़ा दिल दिखाया है।





