“लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने को हैं तैयार, लेकिन….”- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

“लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने को हैं तैयार, लेकिन….”- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
लोकसभा अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद ने जानकारी दी कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस मुद्दे पर बात की।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी… pic.twitter.com/qMGumpw7qo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना का पद मिलना चाहिए, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्ष को उपसभापति का पद दिया जाता है तो हम लोकसभा अध्यक्ष के चयन में सरकार का समर्थन करेंगे। राजनाथ सिंह ने उपसभापति पद पर विपक्ष की मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है। नीयत साफ नहीं है। नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं। परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे।”





